फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two miscreants arrested in police encounter

Muzaffarnagar News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Tue, 07 Mar 2023 08:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 07 Mar 2023 08:09 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested in police encounter
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। उप्र पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड के स्टोर के कर्मचारियों को बंधक बनाकर सामान लूटने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार रात कसेरवा नहर पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। एक अन्य बदमाश को पकड़ लिया। जबकि उनके अन्य साथी फरार हो गए।
विज्ञापन

पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम आलम निवासी गांव खिंवाई थाना सरूरपुर मेरठ बताया। जबकि दूसरा बदमाश नईम पुत्र यामीन निवासी खिंवाई थाना सरूरपुर है। पुलिस ने कार से 100 किग्रा हार्डवेयर फिटिंग का सामान, कंडक्टर के अलावा अन्य उपकरण बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड की 132 केवी खतौली से बुढ़ाना और शामली से बुढ़ाना लाइन के निर्माण कार्य के लिए बुढ़ाना-शाहपुर रोड पर सोरम गांव के जंगल में बने स्टोर से कर्मचारियों को बंधक बनाकर लाखों रुपये का सामान लूट लिया था। आरोपियों ने 14 फरवरी को बुढ़ाना क्षेत्र में भी डकैती की घटना को अंजाम दिया था। सूचना पर सीओ बुढ़ाना विनय गौतम मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया लूट का आरोपी

खतौली। गंगनहर पटरी मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को दबोच लिया। सीओ डॉ. रवि शंकर ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पकड़ा बदमाश दस हजार का इनामी है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर भेड़ बकरी लूट का काम करता था। बदमाश ने अपना नाम कलीम पुत्र यासीन निवासी मोहल्ला शराफत कॉलोनी थाना खतौली बताया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed