पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर, भोपा/छपार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को भोपा थाने में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन धारण कर पुलिसकर्मियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। एसओ सूबे सिंह यादव ने सभी पुलिसकर्मियों को महात्मा गांधी के संबंध में जानकारी देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। एसएसआई राजकुमार राणा, एसआई संजय राणा, योगेंद्र पंवार, अक्षय कुमार और ओंकार सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, छपार थाने में कार्यवाहक प्रभारी रविशंकर पांडे ने पुलिसकर्मियों को महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। इसके बाद दो मिनट का मौन धारण कर गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।