{"_id":"5eff72eb8ebc3e42d4747a7a","slug":"two-members-of-gangs-who-withdraw-money-changed-atm-card-muzaffarnagar-news-mrt489492189","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह के दो सदस्य दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह के दो सदस्य दबोचे
विज्ञापन
एसपी सिटी सिविल लाइन पुलिस की गिरफ्त में आए एटीएम बदलने वाले गिरोह की जानकारी देते हुए।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह के दो सदस्य दबोचे
मुजफ्फरनगर। बैंक उपभोक्ताओं के एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार हो गया। आरोपी अब तक 150 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़प चुके हैं, जिनके कब्जे से 27 एटीएम कार्ड बरामद भी किए गए हैं।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11.20 बजे चेकिंग के दौरान पुलिस ने विकास भवन के सामने स्थित एटीएम से दो युवकों को गिरफ्तार किया। उक्त दोनों एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलने की कोशिश कर रहे थे। आरोपियों में अनुज निवासी लहबोली थाना मंगलौर, रुड़की और नीटू निवासी गांव बुड्ढाखेड़ा, चरथावल शामिल हैं। जबकि पप्पू उर्फ प्रवेश निवासी गांव महतोली देवबंद, हाल निवासी गांव सलेमपुर फरार हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से विभिन्न लोगों के 27 एटीएम कार्ड, दो बाइक, 21 हजार रुपये नकद, तमंचा-कारतूस और मोबाइल बरामद किए गए। आरोपी अब तक 150 से अधिक लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उनके बैंक खातों से नकदी निकालने के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग तक कर चुके हैं। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से जो 27 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं, उनके बैंक उपभोक्ताओं का पता लगाकर उनके द्वारा दर्ज किए गए मुकदमों में भी गिरोह को आरोपी बनाया जाएगा।
ऐसे देते थे धोखाधड़ी को अंजाम
इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि गिरोह के सदस्य एटीएम बूथ का एक बटन दबा देते थे, जिससे कैश नहीं निकलता था। फिर गिरोह के सदस्य उपभोक्ता की मदद के नाम पर आगे आकर उसे बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल देते थे। इसके बाद उसके एटीएम कार्ड से रुपये निकालने के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग भी करते थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि अब तक गिरोह के सदस्य मेरठ, सहारनपुर, आगरा, महोबा, अमेठी समेत विभिन्न जनपदों में 150 से अधिक लोगों के साथ एटीएम बदलकर धोखाधड़ी कर चुका है।