{"_id":"609c1d988ebc3e8d384bac0c","slug":"two-members-of-a-vehicle-thief-gang-arrested-muzaffarnagar-news-mrt538087474","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की कार और बाइक बरामद की गई है।
नई मंडी थाना पुलिस ने मंगलवार रात पचेंडा पुलिया के पास चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध हालात में घूम रहे दो युवकों को पकड़ा। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपियों की तलाशी लिए जाने पर उनके पास से तमंचा-कारतूस बरामद किया, जिनसे पूछताछ में दोनों वाहन चोर गिरोह के सदस्य निकले। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की एक मारुति स्विफ्ट कार और एक होंडा शाइन बाइक भी बरामद की गई है।
पकड़े गए आरोपियों में गांव कूकड़ा की तेलियां वाली मस्जिद के पास रहने वाला शमशाद और बागपत के गांव रोशनगढ़ और हाल निवासी देवबंद के गांव मरहमपुर का इरफान शामिल हैं। दोनों आरोपी वाहन चोरी करने के बाद फर्जी कागजात से उन्हें देहात क्षेत्र में बेच देते थे। आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वाहनों को भी चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।