फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two members of a vehicle theft gang arrested, one shot

Muzaffarnagar News: वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक को गोली लगी

Thu, 20 Nov 2025 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two members of a vehicle theft gang arrested, one shot
मुजफ्फरनगर। खालापार थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम मुठभेेड़ में वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है। एक आरोपी गोली लगने से घायल हुआ है। आरोपियों से चोरी की चार बाइक व तमंचे बरामद हुए।
विज्ञापन


खालापार पुलिस बुधवार शाम सुजड़ू फ्लाईओवर के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में छपार निवासी दानिश पैर में गोली लगने से घायल हो गय। वह छपार थाने का टॉप टेन अपराधी है। उसका साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने काम्बिंग कर फरार आरोपी छपार गांव जय भगवानपुर निवासी सर्किट उर्फ अनुज को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने एक बाइक व तमंचे बरामद किए। बाइक को कुछ दिन पहले सिटी सेंटर से चोरी करना बताया। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन और भी बाइक बरामद की है। दो बाइक खतौली व एक नई मंडी क्षेत्र से चोरी की गई थी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed