{"_id":"64943063430f88b73a060539","slug":"two-lakh-rupees-and-lakhs-of-jewelry-stolen-from-farmers-house-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-2224-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तीन किसानों के घर से नकदी और लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तीन किसानों के घर से नकदी और लाखों के जेवर चोरी
विज्ञापन
बुधवार की रात चोरों ने गांव कछौली में दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहाना कलां। चोरों ने गांव कछौली में बुधवार की रात तीन किसानों के घर से दो लाख नकद और कई तौले सोने के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने चोरी का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।
गांव कछौली में बाहरी हिस्से पर ग्रामीण जयपाल सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार रात पूरा परिवार घर के आंगन में सोया हुआ था। रात में चोरों ने घर में घुसकर अलमारी में रखे दो लाख रुपये नकद एवं कई तौले सोने के जेवर चोरी कर लिए। सुबह के समय परिवार के सदस्य जागे तो उन्हें चोरी का पता चला। इसके अलावा पड़ोसी गुरबचन और गुदड़ के घर से भी नकदी और जेवर चोरी किए गए है।
सूचना शहर कोतवाली की रोहाना चौकी पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया और परिवार के सभी सदस्यों से जानकारी ली। सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है।