फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two killed, one injured in road accidents

सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

Fri, 09 Oct 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two killed, one injured in road accidents
मंसूरपुर/छपार। अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक मृतक युवक की अभी तक शनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे संधावली के पास वहलना कट पर एक 22 वर्षीय युवक बाइक पर नेशनल हाईवे पार कर रहा था। अचानक तेज गति से आए रेत से भरे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे काफी दूर तक युवक बाइक के साथ घिसटता हुआ चला गया। मौके पर पुलिस ने घायल को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, छपार में बृहस्पतिवार शाम शिक्षक कॉलोनी निवासी तरुण (20) अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर छपार की ओर आ रहा था। जैसे ही वह हाईवे स्थित निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर पहुंचा, सामने से आते तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में तरुण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ने भागने की कोशिश की। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया, जिसे परिजनों द्वारा निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार दोपहर तक घटना के संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी।

सड़क दुर्घटना में शिक्षक घायल
खतौली। मोहल्ला सैनीनगर निवासी प्रमोद सैनी के चाचा अध्यापक रामसिंह सैनी शुक्रवार सुबह किसी काम से जानसठ रोड की ओर जा रहे थे। जब वह केके जैन डिग्री कॉलेज के निकट पहुंचे तभी पीछे से आ रही बाइक सवार ने पहले ई-रिक्शा और फिर रामसिंह सैनी को टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed