फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two killed in Crthavl

अलग-अलग जगहों पर हादसों में दो की मौत, तीन घायल    

Sat, 28 Jan 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 28 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two killed in Crthavl
सड़क हादसा - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
बाईपास पर अलग-अलग जगहों पर वाहनों की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। तीनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


चरथावल निवासी नसीम ने नईमंडी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका ममेरा भाई शाहरुख निवासी सिसौना, छपार बृहस्पतिवार को बाइक से कूकड़ा जा रहा था। उसके साथ बहन गुलिस्ता और छोटा भाई शान मोहम्मद भी थे। त्रिवेणी स्कूल के पास उत्तराखंड रोडवेज की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई। गुलिस्तां और जान मोहम्मद घायल हो गए।
विज्ञापन


उधर, नई मंडी कोतवाली के शेरनगर निवासी आरिफ चौधरी ने बताया कि चचेरा भाई फुरकान पेपर मिल में काम करता था। बृहस्पतिवार शाम मिल में ड्यूटी समाप्त कर घर जा रहा था। भोपा रोड के पास बाईपास पर वाहन ने बाइक  में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी दुर्घटना में बिहार के हनुमानगढ़ निवासी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक पर भाई अजय कंडक्टर है। बृहस्पतिवार सुबह जानसठ रोड पर आशीर्वाद बैंक्वेट हाल के पास खड़ा था, तभी वहां आई कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की सहायता से घायल का निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। संजीव की तहरीर पर पुलिस ने कार स्वामी अहसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed