फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two killed in bike collision

बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो घायल

Fri, 12 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two killed in bike collision
बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत
विज्ञापन

सहारनपुर, देवबंद। देवबंद-नानौता मार्ग पर बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भायला गांव निवासी नितिन पुत्र नरेंद्र (25) बाइक पर बड़गांव से वापस लौट रहा था। जब वह देवबंद नानौता मार्ग पर पड़ने वाले नाग देवता मंदिर के समीप पहुंचा तो सामने से गलत दिशा से आ रही बाइक से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें नितिन के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार रामपुर मनिहारान के कंजौली गांव निवासी सरफराज पुत्र मो. कामिल व उसके पीछे बैठे रिश्तेदार जमील व आकिल घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को उपचार के लिए देवबंद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सरफराज और नितिन की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि मृतक सरफराज चौंदाहेड़ी स्थित रिश्तेदारी से लौट रहा था। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed