{"_id":"57e438064f1c1bf012a83201","slug":"two-killed-fever-in-mirapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर में बुखार से दो महिलाओं की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर में बुखार से दो महिलाओं की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 23 Sep 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Dengue
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर के मोहल्ला मुश्तर्क तथा गांव तुल्हेड़ी में बुखार से पीड़ित दो महिलाओं की मौत हो गयी। क्षेत्र अब तक बुखार के प्रकोप से 15 मौतें हो चुकी हैं। बुखार के प्रकोप के चलते क्षेत्र में हाहाकार मचा है।
कसबे के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी इस्लामुदीन की पत्नी शमशीदा (45) पिछले पांच दिन से बुखार से पीड़ित थी। हालत बिगड़ने पर शमशीदा को मेरठ उपचार दिलाया गया, लेकिन दवाइयां का भी असर न करने के कारण शमशीदा की मौत हो गयी। उल्लेखनीय है कि शमशीदा के पति इस्लामुद्दीन की पिछले वर्ष बीमारी के चलते आंखें खराब हो गयी थी। किसी तरह अपने छह बच्चों का पालन पोषण कर रही थी मोहल्ले के लोगों ने डीएम से पीड़ित परिवार की मदद की गुहार की है।
उधर, गांव तुल्हेड़ी निवासी मजलस की पत्नी खुर्शीदा (35) की भी बुखार के कारण मौत हो गयी। खुर्शीदा पिछले चार दिन से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों द्वारा उपचार दिलाने के बाद भी खुर्शीदा की मृत्यु हो गई। महिला की मौत पर गांव में शोक व्याप्त है। बुखार के प्रकोप के चलते मीरापुर क्षेत्र में अब तक 15 मौतें हो चुकी हैं। बुखार के रोगी दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं और क्षेत्र में हाहाकार मचा है।