{"_id":"5a68cf344f1c1bb1208b5370","slug":"two-killed-by-crushing-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर वाहन ने दो को रौंदा, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर वाहन ने दो को रौंदा, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव शिवपुरी के निकट गंगा बैराज से लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन कुचलकर फरार हो गया। घटनास्थल पर ही दोनों लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों गांव पुट्ठी के निवासी थे। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
रामराज थानाक्षेत्र के गांव पुट्ठी निवासी चौधरी रणवीर सिंह (55) पुत्र महेंद्र सिंह गांव के साथी अलीहसन उर्फ रसगुल्ला (60) पुत्र मसीता के साथ एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए बुधवार को गंगा बैराज पर गए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे बैराज से लौटते समय हाईवे पर गांव शिवपुरी के निकट बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों हाईवे पर गिर गए।
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे किसी वाहन चालक ने दोनों को कुचल दिया और फरार हो गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह और रामराज एसओ आनंद प्रकाश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
काफी देर तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी। बाद में मौके से अलीहसन का मोबाइल मिला तो पुलिस ने पूछताछ कर मृतकों की शिनाख्त की। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन थाने पहुंचे। चौधरी रणवीर सिंह के पुत्र गौरव ने दुर्घटना की तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुर्घटना की जानकारी पर पुट्ठी गांव में शोक की लहर है। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हाईवे का यातायात प्रभावित
मीरापुर। सड़क हादसे का कारण हाईवे में गड्ढे बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का कहना था कि हाईवे के गड्ढ़े नहीं भरे गए तो इस तरह की दुखद दुर्घटनाएं संभावित हैं। दोनों मृतकों के कुचले गए अवशेषों को पुलिस ने लोगों की मदद से सड़क से खुरच कर एकत्र किया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय जाम की स्थिति भी बनी, जिसे पुलिस ने शव उठाने के बाद सुचारु कराया।