फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two killed by Corona, 23 infected

कोरोना से दो की मौत, 23 संक्रमित मिले

Sat, 09 Jan 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two killed by Corona, 23 infected
कोरोना से दो की मौत, 23 संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण से मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। भोपा के एक ग्रामीण की कोरोना से मौत हो गई, जबकि जानसठ के गांव कवाल निवासी युवक की चंडीगढ़ में मृत्यु हो गई। अब तक जिले में 111 नागरिकों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। शनिवार को कोरोना के 23 नए केस मिले है, जिनमें तितावी शुगर मिल के चार कर्मचारी भी शामिल हैं।
सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि भोपा निवासी 83 वर्षीय ग्रामीण कोरोना जांच में संक्रमित मिला था। उसे पांच जनवरी को उपचार के लिए बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, जानसठ के गांव कवाल के युवक की चंडीगढ़ में कोरोना से मौत हो गई। 30 साल का युवक गांव में मेडिकल स्टोर करता था। 15 दिन पहले उसकी हालत अचानक खराब हो गई थी। परिजन उसे दिल्ली हॉस्पिटल में ले गए। जहां पर उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। इसके बाद परिजन उसे चंडीगढ़ हॉस्पिटल में ले गए। शुक्रवार शाम को युवक की मौत हो गई। शनिवार सुबह चंडीगढ़ हॉस्पिटल के चिकित्सक शव को लेकर गांव पहुंचे। चिकित्सकों की टीम ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

उधर शनिवार को सैंपल की आई जांच रिपोर्ट और कराए एंटीजन टेस्ट में 23 नए मरीज मिले हैं। शहरी क्षेत्र में 13 मरीज मिले है। बघरा ब्लॉक के पांच मरीज मिले, जिनमें चार मरीज तितावी शुगर मिल के भी संक्रमित पाए गए। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के दो और कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। मोराना और शाहपुर ब्लॉक क्षेत्र में एक-एक मरीज मिला है। शहर में रामपुरी, नई मंडी, जनकपुरी, लाल बाग, देवपुरम, केवी कैंपस, जवाहर कालोनी, शाहबुद्दीनपुर, द्वारिकापुरी में मरीज मिले हैं। जिले में अब तक 8273 कोरोना के केस मिल चुके हैं, जिनमें से 7897 मरीज ठीक हो गए है, अभी भी 270 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed