फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two killed by Corona, 165 new infected found

कोरोना से दो की मौत, 165 नए संक्रमित मिले

Tue, 13 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two killed by Corona, 165 new infected found
कोरोना से दो की मौत, 165 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण से एक महिला सहित दो मरीजों की मौत हो गई। जिले में 165 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अब एक्टिव मरीज बढ़ कर 946 हो गए हैं। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल की बेटी और उनके तीन कर्मचारी भी जांच में पॉजिटिव आए हैं। उनकी बेटी दिल्ली से लौट कर आई है। उसे घर में ही आइसोलेट किया गया है। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि उनकी और बाकी परिजनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि पुरकाजी निवासी 87 वर्षीय वृद्ध को तीन अप्रैल में संक्रमित होने पर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां पर उनकी मृत्यु हो गई। नई मंडी निवासी 65 साल की महिला की भी बेगराजपुर के कोविड अस्पताल में मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले में 165 नए संक्रमित मिले हैं, जिनमें से अधिकांश मरीज संपर्क आने से संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

शहर में 89, देहात क्षेत्र में 34, बघरा ब्लॉक क्षेत्र में छह, बुढ़ाना में दो, चरथावल में तीन, जानसठ में छह, खतौली में दस, मोरना में एक, पुरकाजी में दस, शाहपुर में चार मरीज मिले हैं। कवाल जेल के तीन और बंदी पॉजिटिव आए हैं। कूकड़ा में पांच, मखियाली में दो, भरतिया कॉलोनी में सात, कृष्णापुरी में चार, आनंदपुरी में तीन, गांधीनगर में दो, अग्रसेन विहार में, मीनाक्षी चौक पर दो, नई मंडी में छह मरीज मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि शहर में कंटेनमेंट जोन बढ़ कर 89 हो गए हैं। सोमवार को 34 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब तक जनपद में कोरोना के 9980 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 8908 ठीक हो गए हैं। अभी भी जनपद में 946 एक्टिव मरीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5986 लोगों को लगा टीका
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में सोमवार को 5986 लोगों का कोरोनारोधी वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के 5224 लोगों को प्रथम तथा 762 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed