फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two kanwariyas died in road accidents, four injured

Muzaffarnagar News: सड़क हादसों में दो कांवडि़यों की मौत, चार घायल

Fri, 14 Jul 2023 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two kanwariyas died in road accidents, four injured
बुलंदशहर और दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन

छपार क्षेत्र में प्रदेश सरकार लिखी बोलेरो से हुआ हादसा, बुलंदशहर के युवक की जान गई
भोपा क्षेत्र में दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर से दिल्ली एम्स के कर्मचारी की हुई मौत




संवाद न्यूज एजेंसी

छपार/भोपा (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर फलौदा के पास कांवडि़यों की बाइक विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से टकरा गई। हादसे में बुलंदशहर निवासी कांवडि़ये की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है। हादसे के बाद मार्ग काफी देर तक बाधित रहा। उधर, गंगनहर पटरी मार्ग पर भी दो बाइक की भिड़ंत में कांवड़ लेने जा रहे दिल्ली एम्स के सफाई कर्मी की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल है।

बुलंदशहर के थाना सलेमपुर निवासी रामकुमार (35) पुत्र विजयपाल और राधानगर निवासी दीपक (32) पुत्र भगीरथ बाइक से कांवड़ लेने जा रहे थे। फलौदा और बरला के बीच विपरीत दिशा से आ रही प्रदेश सरकार लिखी बोलेरो से बाइक की टक्कर हो गई। दोनों कांवडि़ये गंभीर घायल हो गए। बाइक में भी आग लग गई। बोलेरो सवार मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रामकुमार की मौत हो गई। दीपक को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। इस दौरान हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। एसपी क्राइम प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर आवागमन शुरू किया। बोलेरो की शीशे भी टूटे मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एम्स दिल्ली के सफाई कर्मचारी ब्रह्मदास (48) अपने साथी बॉबी (38) के साथ बाइक से गंगनहर पटरी मार्ग से कांवड़ लेने जा रहे थे। हरिद्वार से बाइक पर वापस लौट रहे बुलंदशहर के खाजपुर निवासी अरुण व सूरज की बाइक से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में चारों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां ब्रह्मदास की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed