{"_id":"6862e64102de84d00407cabd","slug":"two-inter-pass-youths-used-to-print-fake-notes-rs-15-lakh-recovered-both-arrestedtwo-inter-pass-youths-used-to-print-fake-notes-rs-15-lakh-recovered-both-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-149030-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: इंटर पास दो युवक छापते थे नकली नोट, 15 लाख रुपये बरामद, दोनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: इंटर पास दो युवक छापते थे नकली नोट, 15 लाख रुपये बरामद, दोनों गिरफ्तार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। फुगाना थाना पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इंटर पास दोनों आरोपी आल्टो कार में नकली नोटों की सप्लाई देने बुढ़ाना आ रहे थे। उनसे 15 लाख 16 हजार रुपये के नकली नोट व छापने में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। गिरोह का मास्टर माइंड अकिंत अभी फरार है। आरोपियों से आईबी व एलआईयू ने भी पूछताछ की।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि फुगाना को कार में नकली नोट लेकर आने वाले दो युवकों के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान गौरव उर्फ जितन व अभय उर्फ तुषार निवासी जीतपुर थाना दौराला मेरठ को गिरफ्तार किया। उनसे नकली नोट व उनकी निशानदेही पर नकली नोट छापने वाले उपकरण बरामद किए।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार एक आरोपी गाड़ी चालक है, जबकि दूसरा आरोपी सीसीटीवी लगाता है। इनके पास से पांच सौ, सौ व दो सौ के नकली नोट एक बैग में बरामद हुए। इस गिरोह का मास्टर माइंड मेरठ निवासी अंकित अभी फरार है। आरोपी लोग दिल्ली, यूपी व अन्य स्थानों पर रुपयों की सप्लाई करते थे। टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
नोटों में यह है फर्क-
एसएसपी ने बताया कि जिस पेपर पर नोट छापे जाते हैं, वह बेहद हल्का है। वाटर मार्क, क्वालिटी में अंतर है। गांधी का मार्क नोट में दिखाई नहीं देता। नोट में काफी अंतर है।
-- -- -- -- -
यू-ट्यू्ब से सीखा नोट छापना
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका संगठित गिरोह है, जो नकली नोट छापने का कार्य करता है। छापे गए नोटों की विभिन्न स्थानों पर सप्लाई कर अवैध आर्थिक लाभ कमाते हैं। उनके साथी अंकित ने यू-ट्यूब के माध्यम से नकली नोट छापने का कार्य सीखा था। उसने फिर उन्हें अपने साथ शामिल किया, नकली नोट छापना सिखाया।
-- -- -- -- -- -
चार गुना देते हैं नोट
आरोपी असली नोट के स्थान पर चार गुना नकली नोट देते हैं। वह लोग नकली नोट प्रिन्टर से बनाते हैं। यह नोट पल्लवपुरम में इन्द्र प्रस्थ काॅलानी में किराए के मकान में छापे थे। कई बार अंकित के कहने पर बुढ़ाना में असली नोटों के बदले में चार गुणा नकली नोट दिये हैं।
अंकित ने ही उन्हें बताया था कि एक बहुत बड़ी डील हुई है। उसके कहने पर ही उन्होंने मेरठ के इन्द्र प्रस्थ कॉलोनी में किराये के मकान में नकली नोट छापे थे। इन नोटों को आज बुढ़ाना में देने के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया।
-- -- -- -- -- -- -- --
यह हुआ बरामद -
- जाली नोट 15 लाख 16,हजार रुपये
- एक आल्टो कार
- जाली नोट छापने के उपकरण