फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two injured in fighting at sugarcane weighing centers

गन्ना तौल केंद्रों पर मारपीट में दो घायल

Thu, 19 Dec 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two injured in fighting at sugarcane weighing centers
गन्ना तौल केंद्रों पर मारपीट में दो घायल
विज्ञापन

जानसठ। दो अलग-अलग गन्ना तौल केंद्रों पर हुए झगड़े में किसान व किसान का पुत्र घायल हो गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव राजपुर कला निवासी अजय पुत्र सुरेंद्र अपने खेतों से भैंसा बुग्गी लेकर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में खतौली के गन्ना तौल केंद्र पर गांव के कुछ युवकों की बुग्गी रास्ते में खड़ी हुई थी। बुग्गी हटाकर रास्ता देने को कहा, तो युवकों ने गाली गलौज करते हुए अजय को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, दूसरी ओर गांव ढ़ासरी निवासी गौरव पुत्र सुभाष गांव पिमोड़ा में मिल के तौल केंद्र पर गन्ना डालने के लिए गया था, तो लिपिक द्वारा गन्ना तीन चार दिन का पुराना बताते हुए लेने से इंकार कर दिया। किसान द्वारा गन्ना तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। इसके चलते लिपिक ने किसान को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed