फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two including woman died in road accidents

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

Thu, 10 Dec 2020 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two including woman died in road accidents
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/मीरापुर। जनपद में बुधवार को शहर के वहलना चौक पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं, मीरापुर क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में भैंसा बिदकने से भैंसा-बुग्गी की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई।
शहर के मोहल्ला दक्षिणी सिविल लाइन निवासी विनय आर्य (32) बुधवार शाम करीब चार बजे बाइक पर मंसूरपुर की ओर जा रहा था। वहलना चौक पर सामने से आती तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में विनय आर्य ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। उधर, चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना के पास हुए हादसे में गांव मुरादपुरा निवासी नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बामनहेड़ी के पास रुड़की रोड पर हुए हादसे में किदवईनगर निवासी दिलशाद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

मीरापुर में थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी पुष्पा (45) मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती थी। बुधवार सुबह पुष्पा खेतों में मजदूरी के लिए जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंची, खेत में जा रहे गांव निवासी जॉनी भैंसा-बुग्गी का भैंसा अचानक बिदक गया। बुग्गी लेकर भागते हुए पुष्पा को चपेट में लेकर कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी जानसठ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के देवर सतीश ने आरोपी जॉनी के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजमार्ग पर हुए हादसे की रिपोर्ट दर्ज
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी मुझेड़ा निवासी वाजिद व अब्दुल करीम सोमवार शाम हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उनकी बाइक को टक्कर मारने वाला चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया था। मामले में गांव निवासी सईद ने अज्ञात में कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed