{"_id":"62aa1e510d49005c5a244b76","slug":"two-including-woman-died-due-to-speeding-max-collision-muzaffarnagar-news-mrt59302088","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स की टक्कर से महिला सहित दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स की टक्कर से महिला सहित दो की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मंगलवार देर रात तेज गति पर एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान चालक मैक्स पर नियंत्रण खो बैठा। साइकिल सवार को कुचलने के बाद मैक्स ने आगे जा रही ई-रिक्शा में टक्कर मारी और फिर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में साइकिल सवार प्रमोद (50 ) और ई-रिक्शा में सवार महिला सरोज (55) की मौत हो गई।
हादसे में सरोज के परिवार के चार लोगों सहित पांच लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल उनकी पुत्रवधू प्रियांशी को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है। हादसे में मरने वाले साइकिल सवार प्रमोद कांशीराम कालोनी के रहने वाले थे। ई-रिक्शा सवार सरोज पत्नी सुभाष मोहल्ला रामपुरी की रहने वाली थी। हादसे में घायल हुए अन्य लोगों में ई-रिक्शा चालक न्याजूपुरा निवासी प्रवेश, मृतका सरोज की बेटी पारुल पुत्री नीटू पाल, पुत्रवधू प्रियांशी, बेटा सोनू, नातिन रिया हैं। हादसे के बाद चालक मैक्स छोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
डंपर ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
छपार। बुधवार सुबह गांव बहेड़ी, थाना कोतवाली सदर निवासी जहीर अहमद (50 ) पुत्र असगर बाइक से अपनी पत्नी फरत के साथ थाना मंसुरपुर के गांव नावला एक मौत होने पर रिश्तेदारी में जा रहे थे। जब वह रामपुर तिराहे के निकट पहुंचे तो तेजगति से आ रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान जहीर अहमद की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। संवाद