{"_id":"642ed5cf0e495a6f4809b426","slug":"two-including-vicky-tyagis-son-surrendered-muzaffarnagar-news-c-14-1-181809-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: विक्की त्यागी के बेटे सहित दो ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: विक्की त्यागी के बेटे सहित दो ने किया सरेंडर
विज्ञापन
-चरथावल थाने के गैंगस्टर के मुकदमे में चारों आरोपी जा चुके जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चर्चित अपराधी रहे विक्की त्यागी के दोनों बेटे अदालत में सरेंडर कर जेल चले गए है। बृहस्पतिवार को उसका दूसरा बेटे समेत दो आरोपियों को विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) अशोक कुमार की अदालत में आत्म समर्पण कर दिया।
आपराधिक मुकदमों के चलते चरथावल पुलिस ने पिछले महीने की 28 मार्च को विक्की त्यागी के दो बेटों अर्पित और रक्षित सहित चार के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। एक बेटे अर्पित ने बुधवार को अदालत में समर्पण कर दिया था।उसके दूसरे बेटे रक्षित और उसके साथी गौरव ने बृहस्पतिवार को अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। विशेष लोक अभियोजक राजेश शर्मा ने बताया अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। मामले में नामजद एक आरोपी रीतिक को थाना पुलिस ने पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
उधर, थाना प्रभारी ने बताया जांच पड़ताल में आया कि जेल गया आरोपी गौरव बिहार के पटना का रहने वाला है, जो गैंग का शार्प शूटर है। उसने पावटी का गलत पता दर्ज करा रखा है।