फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two including Deoband's medical store owner died of corona

देवबंद के मेडिकल स्टोर स्वामी समेत दो की कोरोना से मौत

Thu, 29 Apr 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two including Deoband's medical store owner died of corona
देवबंद (सहारनपुर)। आल इंडिया रेडियो की उर्दू सर्विस की विदेशी शाखा के कार्यक्रम अधिकारी मसूद हाशमी (76) और मुख्य बाजार स्थित भारत मेडिकल स्टोर के स्वामी सुभाष अजमानी (60) का कोरोना से निधन हो गया। मेडिकल स्टोर स्वामी सुभाष अजमानी रेलवे रोड स्थित लाजपत नगर कॉलोनी में रहते थे। तीन दिन पूर्व उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बृहस्पतिवार की सुबह उनका निधन हो गया। सुभाष अजमानी की पत्नी भी कोरोना संक्रमित बताई जा रही है। वहीं, मोहल्ला दीवान निवासी मसूद हाशमी नई दिल्ली में रहते थे, क्योंकि वहां पर वह आल इंडिया रेडियो की उर्दू सर्विस की विदेशी शाखा में कार्यक्रम अधिकारी के पद पर थे। कोरोना संक्रमित पाए जाने पर उनका दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां बृहस्पतिवार की सुबह उनका इंतकाल हो गया। उनकी मौत की पुष्टि उनके भाई अब्दुल्ला जावेद ने की। अजमानी व हाशमी के निधन पर दारूल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नौमानी, दारूल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी, बदर काजमी, सुरेंद्र सिंघल, मनोज सिंघल, अनुज जैन आदि ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed