फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two including an untrained doctor arrested for trying to disturb communal harmony

Muzaffarnagar News: सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास में अप्रशिक्षित डॉक्टर सहित दो गिरफ्तार

Tue, 29 Jul 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 29 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two including an untrained doctor arrested for trying to disturb communal harmony
भोपा/ मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान आतंकी साजिश व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने के मामले में अप्रशिक्षित डॉक्टर सहित दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों ने दो व्यक्तियों के अलावा चार व्हाट्सएप ग्रुपों में पाकिस्तान में हुए नरसंहार की वीडियो को वायरल किया था। वीडियो वायरल करने में प्रयुक्त दोनों के दो मोबाइल बरामद किए है। इस मामले में अब तक 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन


सीओ भोपा रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि बुढ़ाना के जौला निवासी फुरकान व सलीम को जौली से खतौली को जाने वाली नहर पटरी पर निर्माणाधीन कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। इन दोनों ने पाकिस्तान में हुए नरसंहार की वीडियो को वायरल किया था।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी फुरकान ने इंडियन ग्रुप, जिला पंचायत वार्ड 22 जौला ग्रुप व मुस्लिम राजपूत संगठन जौला ग्रुप व सलीम ने राणा व्हाट्सअप ग्रुप व दो अन्य व्यक्तियों के मोबाइल पर वीडियो वायरल की थी। सलीम ने जिन दो व्यक्तियों के व्हाट्सएप में वीडियो डाली थी उनके नंबर के अनुसार जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
यह था मामला

पाकिस्तान में एक परिवार के सदस्यों की हत्या की वीडियो मुरादाबाद क्षेत्र के मंसूरपुर की बताकर वायरल किया गया था। वीडियो के साथ वायरल की गई ऑडियो में कहां गया था कि बजरंग दल के लोगों ने यह घटना की है। किसी को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने को कहा जा रहा था। जिससे सांप्रदायिक माहौल खराब हो सके।

---------
अब से पहले इन व्हाट्सएप ग्रुपों में वीडियो की गई वायरल-
1- खिदमत अब्बासी ग्रुप,
2- प्राउड इंडियन मुस्लिम, मुरादाबाद
3- मुस्लिम समाज जिंदाबाद, मुजफ्फरनगर
4- ऑल इंडिया एंपलॉयर ग्रुप
5- ककरौली युवा एकता, मुजफ्फरनगर,
6- उम्मति मुजफ्फरनगर
7- भाई-चारा ग्रुप
8- वार्ड मेंबर न्यूज ग्रुप
9- लाइफ ब्यूटीफुल नमक ग्रुप
10- मलिक ग्रुप
11- इस्लामिक नॉलेज ग्रुप
12- जासर सुल्तान एनजीआर (यूथ क्लब)
13- भारतीय मुस्लिम राजपूत संगठन
---------
गिरफ्तार आरोपियों में एक अप्रशिक्षित डॉक्टर भी शामिल
थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फुरकान अप्रशिक्षित डॉक्टर है। इसके बाद भी वह लोगों का उपचार करता है। इस बारे में जांच शुरू की गई है। दूसरा आरोपी भट्ठे पर मजदूरी करता है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
------
मौलाना ने छोड़े व्हाट्सग्रुप, मध्य प्रदेश में पुलिस टीम ने डाला डेरा

मुजफ्फरनगर। पाकिस्तान में हुए नरसंहार वाली वीडियो में अपनी आवाज देकर वीडियो को वायरल करने के लिए कहने वाले मौलाना ने व्हाट्सएप ग्रुपों को छोड़ दिया है। पुलिस टीम ने उसकी तलाश में मध्य प्रदेश में डेरा डाला हुआ है।



डीआईजी अभिषेक सिंह ने 21 जुलाई को प्रेसवार्ता कर बताया था कि पाकिस्तान में हुए नरसंहार वाली वीडियो व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल की गई। वीडियो में एक व्यक्ति की आवाज आ रही थी। जो वीडियो को मुरादाबाद के मंसूरपुर नगला की बताकर बजरंग दल के लोगों पर यह घटना करने का आरोप लगा रहा था। वह वीडियो को ज्यादा से ज्यादा वायरल करने को कह रहा था।


एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद आरोपी व्यक्ति के मध्य प्रदेश के एक मौलाना होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम मध्य प्रदेश गई है। मौलाना ने व्हाट्सएप ग्रुपों को छोड़ दिया है। मौलाना को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed