फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two including a class eight student died in an accident, one injured

Muzaffarnagar News: कक्षा आठ के छात्र सहित दो की हादसे में मौत, एक घायल

Sun, 16 Mar 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two including a class eight student died in an accident, one injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/छपार। शहर के सुजडू गांव के पास रुड़की निवासी आरिफ (38) व छपार क्षेत्र में खानपुर मार्ग पर बाइक सवार किशोर वंश (17) की हादसे में मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया। वंश जय भारत इंटर कॉलेज छपार में कक्षा आठ का छात्र था। खालापार थाना क्षेत्र के गांव सुजडू के पास अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां डाॅक्टरों को घायल ने अपना नाम रुड़की निवासी आरिफ पुत्र फैयाज बताया। कुछ देर बाद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। खालापार थाना पुलिस ने बताया कि युवक रुड़की में कहां का रहने वाला था। इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी, उसके परिजनों को पता लगाने के लिए एक सिपाही को रुड़की कोतवाली भेजा गया है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखा है।
उधर, शुक्रवार को दुल्हैंडी के दिन छपार निवासी वंश प्रजापति (17) पुत्र बीर सैन व उसका साथी मंगत दोनों बाइक से गांव रोहाना एक रिस्तेदार को छोड़कर वापस आ रहे थे। जब वे गांव खामपुर व छपार के बीच पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खम्भे से टकरा गई। हादसे में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां वंश प्रजापति की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे घायल युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मृतक युवक दो भाई थे, वह छोटा था। घटना से परिवार में शोक छाया है। युवक के पिता गांव में परचून की दुकान करते हैं। किशोर छपार के जय भारत इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed