फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two hoardings were removed and a report was sent to the government, now there is not a single illegal hoarding

Muzaffarnagar News: दो होर्डिंग्स उतार शासन को भेजी रिपोर्ट, अब एक भी अवैध होर्डिंग नहीं

Tue, 29 Apr 2025 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Two hoardings were removed and a report was sent to the government, now there is not a single illegal hoarding
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुख्य सचिव के निर्देश पर शहर में एक सप्ताह अभियान चलाकर पालिका कर विभाग मात्र दो अवैध होर्डिंग्स ही उतार पाया। इस दौरान जगह-जगह लगे 400 से अधिक अवैध क्योक्स, बैनर उतारकर जब्त कर लिए गए। एक सप्ताह चले अभियान की रिपोर्ट शासन को भेजी गई, जिसमें शहर में अब एक भी अवैध होर्डिंग न होने की बात कही गई।

नव विस्तारित क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध होर्डिंग्स का जाल बिछा है। कुछ माह पहले विज्ञापन एजेंसियों पर कार्रवाई और नवीनीकरण को लेकर बरती गई सख्ती के बाद विज्ञापन एजेंसियों की गतिविधियों में कमी आई थी।
विज्ञापन

पालिका अधिकारियों और सभासदों की मौजूदगी में दो माह पहले ही एटूजेड रोड से करीब 10 अवैध होर्डिंग्स उतारकर संबंधित विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस भी जारी किए गए थे। जिसमें उन पर जुर्माना लगाने सहित अवैध होर्डिंग्स उतारने का शुल्क भुगतान करने के निर्देश भी शामिल थे। इसके बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में धीरे-धीरे फिर से अवैध होर्डिंग्स का जाल बिछा दिया गया,
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन इस बीच ही अवैध होर्डिंग्स लगाकर करोड़ों के राजस्व का नुकसान करने की शिकायत पर मुख्य सचिव ने गंभीरता से संज्ञान लिया। जिसके बाद आयुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर के निर्देश पर अपर आयुक्त प्रशासन रमेश यादव ने डीएम को पत्र लिखकर अवैधानिक रूप से लगवाए गए होर्डिंग्स उतरवाकर सूचना मांगी थी।
अपर आयुक्त के सूचना मांगते ही हरकत में आए पालिका कर विभाग ने 20 अप्रैल से शहर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ अभियान चला दिया था। आश्चर्य की बात यह है कि सात दिन चले अभियान के दौरान पालिका शहर में मात्र दो अवैध होर्डिंग्स ढूंढ पाई। इनमें से एक महावीर चौक और दूसरा सर्कुलर रोड से उतारा गया।

---
शहर के प्रमुख इलाकों से उतार लिए गए अवैध क्योक्स : दिनेश यादव
पालिका कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार यादव का कहना है कि शहर में अवैध होर्डिंग्स के विरुद्ध अभियान चलाया गया। दो अवैध होर्डिंग उतारे गए, जबकि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगे करीब 400 अवैध क्योक्स और बैनर आदि भी उतारकर जब्त कर लिए गए। बताया कि शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। शहर में क्योक्स और बैनर लगाने का ठेका 31 मार्च को समाप्त हो गया था, उसके बाद नए टेंडर नहीं छोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed