{"_id":"6a9d523698b8b018e30b978f","slug":"two-history-sheeter-brothers-arrested-in-police-encounter-one-carried-a-reward-of-15000-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1009-179990-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए दो हिस्ट्रीशीटर भाई, एक 15 हजार का इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए दो हिस्ट्रीशीटर भाई, एक 15 हजार का इनामी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 15 हजार के इनामी सहित गोकशी के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, चार कारतूस, एक जिंदा गोवंश, गोकशी के उपकरण और चोरी की बाइक बरामद हुई।
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रतनपुरी पुलिस टोड़ा-नंगला मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक नंगला की ओर से चकरोड़ पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने बाइक सवारों को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया।
जब पुलिसकर्मी बाइक के पास पहुंचे, तो बाइक सवार अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई।
विज्ञापन
बाइक सवार अभियुक्त रियावली नंगला निवासी सगे भाई रिजवान एवं रिहान पैर ने गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बुढ़ाना स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार रिजवान के विरुद्ध मुजफ्फरनगर के रतनपुरी, बुढ़ाना, चरथावल तथा मेरठ के सरूरपुर, सरधना एवं कंकरखेड़ा तथा गाजियाबाद के भोजपुर तथा बागपत के दोघट थाने पर गौकशी, गैंगस्टर, चोरी व आर्म्स एक्ट के करीब तीन दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। आरोपी पर गाजियाबाद पुलिस की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।
उसके भाई रिहान के विरुद्ध मुजफ्फरनगर के रतनपुरी, बुढ़ाना तथा मेरठ के सरूरपुर, सरधना एवं कंकरखेड़ा थानों पर गोकशी व गैंगस्टर के एक दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त रतनपुरी थाने के हिस्ट्रीशीटर भी हैं।