{"_id":"64ef8937367b6861ac0c4f8c","slug":"two-henchmen-trapped-in-cage-in-bijnor-district-muzaffarnagar-news-c-27-1-smrt1007-10003-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बिजनौर जिले में पिंजरे में फंसे दो गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बिजनौर जिले में पिंजरे में फंसे दो गुलदार
विज्ञापन
नजीबाबाद के बीरूवाला में पिंजरे में फंसा गुलदार। - समाचार फाइल बिजनौर से मिलेगी।
-अफजलगढ़ के महसनपुर गांव और नजीबाबाद के वीरू वाला फार्म पर पिंजरे में फंसे दो गुलदार
- इस साल पकड़े जाने वाले गुलदार की संख्या बढ़कर हुई 20
- गोरखपुर चिड़ियाघर भेजे गए पकड़े गए गुलदार
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद-अफजलगढ़ (बिजनौर)। एक तरफ जहां गुलदारों के हमले हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लगातार गुलदार पिंजरे में फंस रहे हैं। मंगलवार और बुधवार को नजीबाबाद क्षेत्र के वीरू वाला फॉर्म और अफजलगढ़ क्षेत्र के महसनपुर गांव में पिंजरों में दो गुलदार फंस गए। पकड़े गए गुलदार गोरखपुर चिड़ियाघर भेजे गए। पिछले आठ माह में पिंजरे में फंसने वाले गुलदारों की संख्या 20 हो गई है।
नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीरूवाला में गुलदार कई कुत्तों और मवेशियों को निवाला बना चुका था। एक गुलदार बुधवार की तड़के वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंस गया। ग्र्रामीण साहब सिंह, शीशा सिंह, धर्मवीर सिंह की सूचना पर कौड़िया रेंज के प्रभारी रेंजर राम मुसाफिर यादव ने टीम के साथ पहुंचकर गुलदार को कब्जे में लिया। गुलदार की आयु लगभग तीन वर्ष बताई गई है। वन विभाग ने गुलदार को वन्यजीव संरक्षण केंद्र गोरखपुर भेज दिया है।
उधर अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव महसनपुर में ग्रामीण साहब सिंह के खेत के समीप पिंजरा लगाया गया था। बुधवार की रात गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की टीम गुलदार को अपने साथ केहरीपुर ले गई। वन विभाग के एसडीओ अंशुमन मित्तल ने बताया कि गुलदार नर है और जवान है।