डॉक्टर के उड़े होश: अस्पताल में भर्ती युवतियों के साथ गंदी हरकत, कंपाउंडर शोएब की करतूत CCTV में कैद, केस दर्ज
Muzaffarnagar News : सीसीटीवी कैमरे में कंपाउंडर शोएब की गंदी हरकत देखी तो डॉक्टर के होश उड़ गए। आरोपी की गंदी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में नई मंडी क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में भर्ती बुखार पीड़ित दो युवतियों के साथ कंपाउंडर ने रात में अश्लील हरकत की। एक युवती की मां ने यह देखकर आरोपी कंपाउंडर को फटकार लगाई। युवक की हरकत सीसीटीवी में कैद हुई है। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कस्बा शाहपुर निवासी एक महिला ने अपनी बुखार से पीड़ित बेटी को 26 अक्तूबर को उपचार के लिए नई मंडी में एक निजी डाॅक्टर के यहां भर्ती कराया था। वहां पर सिखेड़ा क्षेत्र निवासी एक अन्य युवती को भी भर्ती कर उपचार दिया जा रहा दिया था।
बताया गया कि 26 अक्तूबर की रात में डॉक्टर मरीजों को देखने के बाद अपने घर चले गए थे। रात में नई मंडी के गांव सहावली निवासी कंपाउंडर शोएब की ड्यूटी थी। सभी मरीज सो रहे थे। शाहपुर निवासी महिला भी अपनी बेटी के पास सो रही थी।
आरोप है कि रात में महिला की आंख खुली तो उसने शोएब को अपनी बेटी व दूसरी युवती के साथ अश्लील हरकतें करते देखा। इस पर महिला ने कंपाउंडर को फटकार लगाई। उस समय शोएब वहां से चला गया। सुबह के समय महिला ने डाॅक्टर को पूरी घटना बताई, तब वहां लगे सीसीटीवी को देखा गया तो जिसमें आरोपी युवक की हरकत दिखाई दी।
यह भी पढ़ें: रितु हत्याकांड: मुंह में कपड़ा ठूंसकर दी दर्दनाक मौत, वारदात ने उड़ाए हर किसी के होश, दंपती ने कुबूला जुर्म
मामले में नई मंडी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ मंडी हेमंत कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: लश्कर-ए-तैयबा की धमकी: ठीक 13 नवंबर को बम से उड़ा देंगे, अलर्ट हुए रेलवे अफसर, स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा