फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two friends taken into custody in connection with the disappearance of a youth, interrogation continues

Muzaffarnagar News: युवक के लापता होने के मामले में दो दोस्त हिरासत में लिए, पूछताछ जारी

Mon, 25 Aug 2025 11:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 25 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two friends taken into custody in connection with the disappearance of a youth, interrogation continues
- युवक की दौरा पड़ने से मौत होने के बाद शव खतौली नहर में फैंकना बताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। 13 अगस्त से लापता नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कूकड़ा निवासी निखिल की मौत होने पर उसके दोस्तों ने उसका शव व बाइक खतौली नहर में फेंक दी। पुलिस ने हत्या का मामला मानते हुए मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।


कूकड़ा निवासी परिजनों ने अपने बेटे निखिल के 13 अगस्त को गायब होने की रिपोर्ट नई मंडी कोतवाली में दर्ज कराई थी।पुलिस उसे तभी से तलाश रही थी। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल में आया कि निखिल ने अपने दोस्तों के साथ शराब पी थी। वह बीमार रहता था। वहां किसी बात पर दोस्तों ने मारपीट की। तब उसे दौरा पड़ गया।उसकी मौत हो गई। उसके दोस्त घबरा गए।
विज्ञापन

इसके बाद उसके शव को दोस्त खतौली नहर पर ले गए। उसकी बाइक को भी वहां ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों युवकों का कहना है कि उन्होंने बाइक व शव नहर में फेंक दिया था। इसके बाद वह चले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों से अभी पूछताछ की जा रही है। शव व बाइक बरामद करने के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। मामला हत्या का भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed