फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two friends reached the post with the order of the High Court

हाईकोर्ट के आदेश लेकर चौकी पहुंची दो सहेलियां

Tue, 23 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two friends reached the post with the order of the High Court
हाईकोर्ट के आदेश लेकर चौकी पहुंची दो सहेलियां
विज्ञापन

रोहाना (मुजफ्फरनगर)। शहर क्षेत्र से सटे गांवों की दो लड़कियां मंगलवार दोपहर एक-दूसरे का हाथ थाम हाईकोर्ट के आदेश लेकर रोहाना चौकी पहुंचीं और एक-साथ रहने की बात कही। दोनों के परिजन भी चौकी जा पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे एक साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं। आखिरकार एक युवती के परिजन दोनों को अपने साथ रखने पर सहमत हो गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा के बीच घर तक छोड़ दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों की अलग-अलग वर्ग की दो युवतियां रोहाना के एक कॉलेज में पढ़तीं थीं। पढ़ाई के दौरान ही करीब पांच साल पूर्व दोनों के बीच दोस्ती हुई और दो साल पहले इंटर करने के बाद उन्होंने पढ़ाई बंद कर दी। इसके बाद भी दोनों युवतियां संपर्क में रहते हुए एक-दूसरे के घर भी आती-जाती रहीं। मंगलवार दोपहर दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर रोहाना चौकी पहुंची और चौकी प्रभारी एसआई सतपाल सिंह को हाईकोर्ट के आदेश देते हुए खुद को बालिग व दोस्त बताकर एक-दूसरे के साथ ही रहने की बात कही। इस पर एसआई सतपाल सिंह ने आला अफसरों को मामले से अवगत कराते हुए दोनों के परिजनों को चौकी पर बुला लिया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी पर दोनों के परिजन उन्हें घर चलने के लिए समझाते रहे, लेकिन वे एक-दूसरे के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रहीं। घंटों की मशक्कत के बाद दोनों युवतियों के परिजन उन्हें एक साथ ही रहने देने पर सहमत हो गए और इस बाबत लिखित में पुलिस को समझौतानामा दे दिया। इसके बाद एक युवती के परिजनों ने दोनों को अपने घर में ही रखने की बात कही, जिस पर पुलिस सुरक्षा के बीच दोनों को घर तक छोड़ आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि दो युवतियां एक-दूसरे के साथ रहने के लिए हाईकोर्ट के आदेश लेकर पुलिस के पास पहुंची थीं। दोनों के परिजन उनके एक साथ रहने पर सहमत हो गए हैं, जिसके बाद उन्हें एक युवती के परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed