फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two friends of Shamli died in a road accident in Muzaffarnagar district

दर्दनाक हादसा: दो दोस्तों की मौत, मुजफ्फरनगर से जा रहे थे शामली, परिजनों में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 03 Feb 2024 10:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Feb 2024 10:34 PM IST
सार

Accident in Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मच है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Two friends of Shamli died in a road accident in Muzaffarnagar district
मुजफ्फरनगर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के गांव भाजू निवासी दो दोस्तों की मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन

भाजू निवासी अमित व उसका दोस्त प्रमोद बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर के भौंरा कलां आए थे। वे शनिवार देर रात बाइक पर वापस अपने गांव के लिए चले थे। जब दोनों भौरा कलां से भाजू की तरफ जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने युवकों को सड़क पर घायल देखा तो जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अमित की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, प्रमोद ने शाहपुर अस्पताल जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।

यह भी पढ़ें: गठबंधन के भीतर बड़ा संकट: इन सीटों पर फंसा पेंच, क्या चुनाव से पहले बढ़ेगी अखिलेश और जयंत की टेंशन?

सीओ फुगाना यतेंद्र कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। अभी तहरीर नहीं दी है, तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: शादी के 16 साल बाद पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, शव कंबल में लपेटा, ताला लगाकर पति घर से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed