फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two female students aboard the Activa injured

रुड़की रोड पर ट्रक ने एक्टिवा को मारी टक्कर

Thu, 30 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two female students aboard the Activa injured
एक्टिवा सवार दो छात्राएं घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के रुड़की रोड पर अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आते एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार सगी बहनें दो छात्राएं घायल हो गईं, जबकि उनके पिता बाल-बाल बच गए। पुलिस ने हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

शहर के भरतिया कॉलोनी निवासी सत्यप्रकाश सैनी बुधवार सुबह दो बेटियों प्राची सैनी (13) व प्रियांशी सैनी (12) को एक्टिवा पर रुड़की रोड स्थित गुरू रामराय पब्लिक स्कूल में छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही वे रुड़की रोड पर एक बैंक्वेट हॉल के सामने पहुंचे, सामने से आते अनियंत्रित ट्रक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके पिता सत्यप्रकाश सैनी बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक को गुस्साए लोगों ने कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। वहीं, घायल दोनों छात्राओं को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पहले मेरठ रेफर किया गया, लेकिन बाद में वहीं भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। शाम तक पीड़ित पिता की ओर से घटना की तहरीर नहीं दी गई थी। उधर, हाईवे के पचेंडा बाईपास पर हुए हादसे में छपार क्षेत्र के गांव रेई निवासी अमित शर्मा घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed