फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two drug traffickers arrested, one injured

नशीले पदार्थों के दो तस्कर गिरफ्तार, एक घायल

Sun, 11 Oct 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two drug traffickers arrested, one injured
नशीले पदार्थों के दो तस्कर गिरफ्तार, एक घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शनिवार को दिन निकलते ही पचेंडा रोड पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने कार सवार दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब आठ लाख कीमत की अफीम व चरस के साथ ही एक कार व तमंचे-कारतूस बरामद की गई है।

नई मंडी थाना पुलिस ने शनिवार को पचेंडा पुलिया पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि कार सवार दो लोगों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कार की घेराबंदी की तो आरोपी कार छोड़कर भागने लगे। इसी दौरान पुलिस फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को पीछा कर दबोच लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुठभेड़ में घायल आरोपी दिवाकर निवासी खेड़ा खास थाना संभल जनपद मुरादाबाद है, जबकि दूसरा आरोपी महमूद निवासी हरसौली, शाहपुर है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के पास से दो तमंचे-कारतूस के साथ ही उनकी कार से पांच किलो अफीम व एक किलो चरस भी बरामद की गई है। बरामद किए गए नशीले पदार्थ की कीमत करीब आठ लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बरेली क्षेत्र से नशीले पदार्थ लाकर उसे जनपद व देहात क्षेत्र में सप्लाई करते थे। शनिवार को भी आरोपी बरेली से नशीले पदार्थ लेकर आ रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed