फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   two died in road accident

सड़क हादसों में दो की मौत

Mon, 06 Jan 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident
देवबंद/गंगोह (सहारनपुर)। भायला मार्ग पर कार की टक्कर से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो बाइक सवार घायल हो गए। वहीं गंगोह निवासी युवक की यमुनानगर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

नूनाबड़ी गांव निवासी अब्दुल गफ्फार सोमवार की शाम साइकिल से देवबंद आ रहा था, जब वह भायल रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो पीछे से आई तेज गति कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भागने की कोशिश में कार चालक ने आगे चल रहीं दो बाइकों में भी टक्कर मार दी। जिसमें भायला और नूनाबड़ी गांव के दो लोग घायल हो गए। लोगों ने कार चालक को पकड़कर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां गफ्फार की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। गंगोह के ग्राम बालू निवासी अंकुर पुत्र राकेश सैनी यमुनानगर स्थित एक अस्पताल में काम करता था। अंकुर के चाचा डॉ. सुभाष सैनी ने बताया कि रविवार की रात उनका भतीजा अंकुर अपने साथी के साथ कहीं जा रहा था कि अचानक सामने से तेज गति से आई बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। इसमें अंकुर की सड़क पर सिर टकराने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक को खरोंच तक नहीं आई। अंकुर अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed