{"_id":"5f66489c8ebc3e8c1a2f6686","slug":"two-dead-including-woman-in-kovid-hospital-muzaffarnagar-news-mrt5021489127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पताल में महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पताल में महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन
कोविड अस्पताल में महिला सहित दो की मौत
मुजफ्फरनगर। बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। महिला को डिलीवरी के लिए कोविड हास्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां पर महिला की सिजेरियन डिलीवरी हुई। इस दौरान महिला की मौत हो गई। उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। महिला की मौत से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर समझाबुझाकर लोगों के गुस्से को शांत किया। महिला के अलावा खतौली निवासी एक कारोबारी की भी मौत हुई है।
शहर के सिविल लाइन क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 24 साल की गर्भवती महिला को तीन दिन पहले डिलीवरी के लिए जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। डिलीवरी से पहले जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद उसे डिलीवरी के लिए बेगराजपुर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पूर्व महिला की सिजेरियन डिलीवरी कराई गई। उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। महिला वहां पर कोविड वार्ड में भर्ती थी। शुक्रवार रात अचानक महिला की उपचार की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि उपचार के दौरान लापरवाही बरती गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाबुझाकर शांत किया। इसके बाद शव कोविड प्रोटोकॉल के तहत परिजनों को सौंप दिया गया। मेडिकल के सीएमएस डॉक्टर कीर्ति गिरि गोस्वामी का कहना है कि महिला को कोरोना वायरस के चलते भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले महिला की डिलीवरी हुई थी। शनिवार की रात्रि को महिला की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन नहीं बचा सके। मेडिकल की तरफ से कोई लापरवाही नहीं बरती गई है।
खतौली में कसबे के मोहल्ला गणेशपुरी बसंत टाकिज के समीप रहने वाले एक 40 साल के कारोबारी को कोरोना पीड़ित होने पर बेगराजपुर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। कोविड के नियमों के तहत शव को दफनाया गया। उधर, कारोबारी की कोरोना से हुई मौत के बाद मोहल्ले में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की मृतक व्यक्ति की कांटेक्ट हिस्ट्री की जानकारी जुटा रहा है।