{"_id":"607736948ebc3ed3a3409ce4","slug":"two-dead-including-woman-from-corona-399-newly-infected-muzaffarnagar-news-mrt534497989","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समेत दो की मौत, 399 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समेत दो की मौत, 399 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
नगर में बढ़ते कोरोना संक्रमण से बेपरवाह बाजार में लोगों की भीड़।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोरोना से महिला सहित दो की मौत, 399 नए संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को एक महिला सहित दो मरीजों की मौत हो गई, जबकि 399 नए संक्रमित मिले हैं। मरीजों की यह संख्या अब तक की सबसे अधिक है। इनमें शहरी क्षेत्र में 215 मरीज मिले हैं। जनपद में मृतकों की संख्या 125 हो गई है। वहीं एक्टिव केस बढ़ कर 1425 हो गए हैं।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि बुधवार को कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मृत्यु हो गई। हनुमान चौक निवासी 42 साल की महिला को संक्रमित मिलने पर 12 अप्रैल को बेगराजपुर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। इंदिरा कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति दो अप्रैल से बेगराजपुर अस्पताल में भर्ती था, उसकी भी मृत्यु हो गई। कोरोना प्रोटोकॉल से दोनों का अंतिम संस्कार कराया गया।
बुधवार को 399 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें शहर में 215, शहर से सटे इलाकों में 66, बघरा ब्लाक क्षेत्र में चार, बुढ़ाना में 21, चरथावल में 10, जानसठ में 18, खतौली में 22, मोरना में चार, पुरकाजी में 21, शाहपुर में 18 मरीज मिले हैं। शहरी क्षेत्र में मंडी गऊशाला में सबसे अधिक 24 केस मिले हैं। गांधी कॉलोनी में 17, रामपुरी में 11, रामपुरम में छह, साउथ सिविल लाइन्स में दस, पटेल नगर में 12, भरतिया कॉलोनी में पांच, लाल बाग में चार, जिला उद्योग केंद्र में तीन, सराफा बाजार में तीन, कंबलवाला बाग में पांच, एटूजेड कॉलोनी में पांच, शहर में यात्रियों की रैंडम जांच में 13 मरीज मिले हैं। 49 मरीज ठीक भी हुए। जिले में अब तक 10563 मरीज मिल चुके हैं। 9001 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि अभी भी 1425 मरीजों का उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित कई अधिकारी संक्रमित
जिले में आए प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारी भी चपेट में
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव करा रहा कार्यालय ही कोरोना की चपेट में आ गया है। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ लिपिक कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जिले में आए प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर अभिषेक सिंह आते ही कोरोना पॉजीटिव हो गए हैं। डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जिला पंचायत के स्टेनो भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी लगातार चपेट में आते जा रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पंच स्थानीय कार्यालय के एडीओ संजीव कुमार और वरिष्ठ लिपिक जसवंत कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ये दोनों प्रतिदिन देर रात तक चुनाव का कार्य कर रहे थे। इन दोनों के अचानक संक्रमित हो जाने से चुनाव का कार्य अचानक प्रभावित हो गया है। जिले में 13 अप्रैल को एक दिन पहले आए प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारी अभिषेक सिंह नौकरी के दूसरे दिन ही कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वह नवीन मंडी स्थल के गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। इसी के साथ डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता अल्ताफ भी कोरोना संक्रमित है, उन्हें पंचायत चुनाव जोनल कोआर्डिनेटर बनाया गया था। जिला पंचायत के स्टेनो अक्षय शर्मा भी संक्रमित हैं। इनमें से अधिकतम होम आइसोलेट हैं और घर पर ही उपचार चल रहा है।
अप्रैल में 14 दिनों में मिले 1564 मरीज
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण कितनी तेजी से फैल रहा है, इसका अंदाजा इसी लगाया जा सकता है कि अप्रैल माह के 14 दिनों में ही 1564 मरीज मिल चुुके हैं। गत वर्ष आठ अप्रैल को पहला केस मिला था तथा डेढ़ हजार मरीज चार माह में 23 अगस्त को हुए थे।
4088 लोगों को टीका लगा
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि बुधवार को जनपद में 4088 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के 3516 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 572 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।