फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two days ago a young man from Delhi died

दो दिन पहले दिल्ली से आए युवक की मौत

Tue, 14 Apr 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two days ago a young man from Delhi died
दो दिन पहले दिल्ली से आए युवक की मौत
विज्ञापन

खतौली। दिल्ली से दो दिन पहले अपने घर पहुंचे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत का कारण पुरानी बीमारी बताया जा रहा है, जबकि मोहल्ले में कोरोना का संदिग्ध होने की चर्चाएं है। इसके मकान पर कोविड-19 का भी नोटिस चस्पा है।
एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति दिल्ली में पानी सप्लाई के कारखाने में नौकरी करता था। वह ओखला में पानी की घर-घर जाकर सप्लाई करता था। बताया गया है कि व्यक्ति शाहीन बाग में चल रहे धरने पर भी पानी की सप्लाई देता था। उक्त व्यक्ति को पुराना अस्थमा का मरीज बताया जा रहा है। दो दिन पहले वह दिल्ली से बाइक पर लिफ्ट लेकर खतौली पहुंचा था। दिल्ली से आने की सूचना पर पुलिस ने उसके मकान पर नोटिस चस्पा कर दिया था। तबीयत अधिक खराब होने के कारण वह चिकित्सक के यहां भी गया था, बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक की मौत से मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, कुछ लोग उसको अस्थमा का मरीज बता रहे हैं, तो कुछ लोगों ने कोरोना संक्रमण के चलते मौत होना बता रहे हैं। सीओ खतौली का कहना है कि व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर जांच कराई गई थी, उसमें इस प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। उसे दवाई दिला दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed