फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two communities were beaten up when the bike hit the side

दो बाइक की साइड लगने पर दो वर्गों में संघर्ष

Wed, 17 Mar 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Two communities were beaten up when the bike hit the side
खतौली में मारपीट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बाइक की साइड लगने पर दो वर्गों में संघर्ष
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला ढाकन चौक पर बाइक की साइड लगने के बाद दो युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। मारपीट की सूचना पर दोनों वर्गों के लोग आमने सामने आ गए। दो वर्गों से जुड़ा मामला होने की सूचना पर मोहल्ले में तनाव बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

कस्बे ढाकन चौक निवासी वसीम एक दुकान पर खड़े होकर पकौड़ी खा रहा था. तभी दूसरे वर्ग का युवक बाइक से आया। उसकी बाइक की साइड लगने के बाद दोनों युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें वसीम धारदार हथियार लगने से गंभीर घायल हो गया। वसीम के माथे पर गहरी चोट आई। मारपीट की सूचना पर दो वर्गों के लोग आमने सामने आ गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण पुलिस बल ने मौके पर जमा भीड़ को वहां से भगाया। ढाकन चौक पहले से ही अतिसंवेदनशील इलाके में से एक है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ढाकन चौक चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद है। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए युवक वसीम को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। उधर, पुलिस हमलावर युवकों की तलाश में लगी है। सीओ आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। किसी भी प्रकार की तनाव की कोई स्थिति नहीं है। अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की जाएगी। मौके पर पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed