फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two children missing from Pathanpura grass market met police checkpoint

गायब बच्चे पुलिस चौकी से मिले

Sun, 03 Nov 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two children missing from Pathanpura grass market met police checkpoint
खेलते समय गायब हुए बच्चों को उनके परिजनों को सौंपते रेलवे रोड चौकी प्रभारी संजय शर्मा - फोटो : DEVBAND
पठानपुरा घास मंडी से गायब दो बच्चे पुलिस चौकी से मिले
विज्ञापन

देवबंद(सहारनपुर)। पठानपुरा घास मंडी मोहल्ले से रविवार सुबह खेलते समय गायब हुए दो बच्चे करीब दो घंटे बाद रेलवे रोड पुलिस चौकी से मिले। सूचना मिलने पर परिजन पुलिस चौकी पहुंचे तथा दोनों बच्चों को सकुशल पाकर उन्हें गले से लगा लिया।

पठानपुरा घास मंडी निवासी राकिब की तीन वर्षीय पुत्री अतिका और साजिद का ढाई वर्षीय पुत्र सहादत घर के बाहर खेल रहे थे। सुबह करीब आठ बजे बच्चे खेलते खेलते काफी दूर निकल गए। करीब डेढ़ घंटे बाद जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन कोई पता नहीं चलने पर मस्जिद से ऐलान करवा दिया। इसी दौरान नेचलगढ़ मोहल्ला निवासी चंद्रभान की पत्नी बत्तो ने दोनों बच्चों को रोते हुए देखा तो वह उन्हें रेलवे रोड पुलिस चौकी छोड़ गई। वहीं पठानपुरा के किसी व्यक्ति ने रेलवे रोड से गुजरते समय दोनों बच्चों को पहचानकर उनके परिजनों को सूचना दी। इस पर करीब 10 बजे दोनों बच्चों के परिजन पुलिस चौकी पहुंचे। जहां चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया। बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed