फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two brothers pelted stones on the electricity department team, two including JE injured

Muzaffarnagar News: विद्युत विभाग की टीम पर दो भाइयों ने किया पथराव, जेई समेत दो घायल

Tue, 18 Mar 2025 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Two brothers pelted stones on the electricity department team, two including JE injured
छपार। एक विद्युत बकायेदार का घर का कनेक्शन काटने गई विभागीय टीम पर दो भाइयों ने गाली गलौज कर पथराव कर दिया। इस दौरान जेई व एक कर्मचारी ईंट लगने से घायल हो गया। सभी कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। जेई ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव रेत्ता नंगला निवासी सतेंद्र पर घर की लाइट का विद्युत बिल 36 हजार रुपये बकाया है। सोमवार को बरला बिजलीघर के जेई सचिन सैनी अपनी टीम के सरफराज, नीटू, अली नवाज व संदीप के गांव रेत्ता नंगला पहुंचे। बाबा रविदास मंदिर के निकट सतेंद्र का कनेक्शन काटने लगे। वहां पर पड़ोसी जोंटी खड़ा था। जब लाइनमैन नीटू कनेक्शन काटने के लिए खंभे पर चढ़ने लगा तो जोंटी ने खंभे पर चढ़ने से रोकते हुए गाली गलौज की। इससे दोनों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान जोंटी व उसके भाई ने टीम ने पथराव कर दिया। ईंट लगने से मीटर रीडर अली नवाज जेई घायल हो गए। विद्युत विभाग की टीम ने भाग कर जान बचाई। थाने पहुंचकर जेई ने दोनों भाइयों के विरुद्ध तहरीर दी है।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed