{"_id":"6931e88c03c1cc6cfd04f91f","slug":"two-brothers-arrested-in-encounter-15000-reward-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-160048-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में दो भाई गिरफ्तार, 15 हजार का इनामी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में दो भाई गिरफ्तार, 15 हजार का इनामी घायल
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने संधावली कट के पास स्कूटी सवार 15 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में घायल हालत में गिरफ्तार किया। फर्जी जमानत कराने के गैंगस्टर के मामले में वह वांछित चल रहा था। उसके भाई को कांबिंग के दौरान पकड़ा गया।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस संधावली कट के पास पहुंची तो वहां स्कूटी सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में 15 हजार का इनामी देवबंद का तल्हेड़ी निवासी फिरोज पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं अलीगढ़ के थाना कारसी निवासी उसके भाई इम्तियाज को पुलिस ने काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार इनामी बदमाश ने फर्जी तरीके से नई मंडी थाने पर दर्ज गैंगस्टर के मामले में अपनी जमानत करा ली थी। जांच के बाद पुलिस ने दो मामलों में उसके चार जमानतदार, एक अधिवक्ता व उसके पिता नासिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सिविल लाइन थाने में फर्जी जमानत कराने से संबंधित मामला एक साल पहले दर्ज हुआ था। घायल आरोपी तभी से वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में दस व उसके भाई के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपी महिलाओं को सम्मोहन कर बाबा बनकर ठगी करते थे।