फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two bike riders injured in accident, one deadTwo bike riders injured in accident, one dead

Muzaffarnagar News: बाइक सवार दो युवक हादसे में घायल, एक की मौत

Thu, 05 Jun 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured in accident, one deadTwo bike riders injured in accident, one dead
शाहपुर(मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव बसीकलां व आदमपुर के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दो बाइक सवार घायल हो गए। गंभीर घायल भैंसी निवासी 35 वर्षीय धीरज की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


खतौली थाना क्षेत्र के गांव भैंसी निवासी धीरज अपने साथी थाना मंसूरपुर के गांव बेगराजपुर निवासी रामबीर के साथ बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से भौराकलां की ओर जा रहे थे। जब वह गांव बसीकलां-आदमपुर के बीच पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से दोनों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि गांव भैंसी निवासी 35 वर्षीय धीरज की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चर्चा है कि बाइक में ई रिक्शा ने टक्कर मारी है, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सवार सड़क पर नीचे गिरकर घायल हो गए। इसी दौरान ई रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed