फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two accused of online cheating arrested in Muzaffarnagar

ऑनलाइन ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two accused of online cheating arrested in Muzaffarnagar
साइबर सैल की गिरफ्त में आए साइबर ठगी करने वाले आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ऑनलाइन ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। साइबर हेल्प सेंटर और बुढ़ाना थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के तहत ऑनलाइन ठगी करने वाले मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को फर्जी बैंक अफसर बनकर फंसाते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और 63,500 रुपये की नकदी बरामद की है।

बुढ़ाना कस्बा निवासी जय सैनी के बैंक खाते से कुछ दिन पूर्व फर्जी बैंक अफसर बनकर कॉल करते हुए उसके खाते से संबंधित जानकारी ले ली गई थी। इसके बाद आरोपियों ने जय सैनी के बैंक खाते से 1.70 लाख रुपये अन्यत्र खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। जय सैनी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामला साइबर हेल्प सेंटर में रेफर किया गया था। हेल्प सेंटर प्रभारी के अनुसार मामले की जांच के दौरान इसके तार जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और झारखंड से जुड़े पाए गए। जांच में मूल रूप से झारखंड प्रांत के जनपद जामताड़ा के करमातार थाना क्षेत्र के गांव पार्क टोल व हाल निवासी शाहबुद्दीनपुर रोड, रामपुरी नईम अहमद और बुढ़ाना के शफीपुर पट्टी के मूल निवासी व हालिया निवासी रामपुरी सलमान को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और 63,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed