फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two accused of gokshi arrested

मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी घायल, साथी गिरफ्तार

Tue, 19 May 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two accused of gokshi arrested
गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुलिस के साथ पीनना तिराहे पर मंगलवार शाम हुई मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी घायल हो गया, जबकि उसके साथी को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। घायल आरोपी सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान बचकर भाग निकला था।

शहर कोतवाली क्षेत्र के पीनना तिराहे पर पुलिस मंगलवार शाम करीब 5.40 बजे वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक संदिग्ध हालात में घूमते हुए वहां पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पुलिस टीम को देखते ही बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी, जिससे बचकर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा भाग निकला। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दूसरे युवक को भी कुछ दूरी पर धर दबोचा। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल बदमाश भूरा पुत्र फैय्याज निवासी मोहल्ला दीन मोहम्मद सुजडू है। यह सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया था, जबकि इस दौरान उसका साथी शाहिद पकड़ा गया था। मंगलवार को घेराबंदी कर पकड़ा गया बदमाश इरशाद पुत्र इस्लाम निवासी मोहल्ला दीन मोहम्मद सुजडू है। बदमाशों के पास से एक संदिग्ध बाइक, तमंचे-कारतूस बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि दोनों बदमाश शातिर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ गोकशी समेत अन्य संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed