फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two accused involved in a nuisance at Meenakshi Chowk

मीनाक्षी चौक पर उपद्रव में शामिल दो आरोपी धरे

Thu, 09 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two accused involved in a nuisance at Meenakshi Chowk
मीनाक्षी चौक पर उपद्रव में शामिल दो आरोपी धरे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गत 20 दिसंबर को हुए उपद्रव, आगजनी के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मीनाक्षी चौक पर पथराव की वारदात में शामिल थे और सीसीटीवी में कैद हुए थे। फुटेज के आधार पर पहचान करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

सीएए को लेकर गत 20 दिसंबर को शहर क्षेत्र में हिंसा हुई थी। उग्र भीड़ ने शहर में कई स्थानों पर पथराव, फायरिंग व आगजनी की थी। पुलिस ने उपद्रव के आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी व वीडियोग्राफी का सहारा लेते हुए दो सौ से अधिक उपद्रवियों के फोटो लगे पोस्टर शहर में चस्पा किए थे। उक्त फोटो पोस्टर की मदद से शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह उपद्रव में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से निकाले गए फोटो के जरिये की गई है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दिलशाद परचूनिया पुत्र अमीर अहमद निवासी दरोगा की कोठी खालापार और सत्तार पुत्र नजीर निवासी मोहल्ला खालापार शामिल हैं। दोनों आरोपी मीनाक्षी चौक पर पथराव की घटना में शामिल थे, जिनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। गिरफ्तार आरोपियों से उनके साथियों की बाबत पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed