{"_id":"5fc3e94d8ebc3e9bae32cda6","slug":"two-accused-including-woman-arrested-in-satpal-murder-case-of-jalandhar-muzaffarnagar-news-mrt5132933104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतपाल हत्याकांड के दो आरोपी ०रिफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतपाल हत्याकांड के दो आरोपी ०रिफ्तार
विज्ञापन
जालंधर के सतपाल हत्याकांड में महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर के मिमलाना रोड पर पंजाब के जनपद जालंधर के करतार नगर निवासी सतपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला नाजमा और नसीम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फरार चार अन्य आरोपियों की तलाश में टीम का गठन किया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड पर 13 नवंबर को अज्ञात युवक का क्षतविक्षत शव मिला था। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने उसकी अंगूठी व कपड़े सुरक्षित रख लावारिस में शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। शनिवार को पंजाब के जालंधर जनपद के करतार नगर मॉडल टाउन निवासी आरिंदान लाड़ी ने शहर कोतवाली पहुंचकर अंगूठी व कपड़ों के आधार पर उक्त शव की पहचान अपने पिता सतपाल सिंह के रूप में की थी। आरिंदान लाड़ी ने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए नाजमा, नसीम, आसिफ, नगमा व नदीम समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मामले में नामजद दो हत्यारोपियों मदीना कॉलोनी निवासी नाजमा व अमरूद वाली गली लद्दावाला निवासी नसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में टीम का गठन किया गया है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।