{"_id":"5dc5b7078ebc3e5b4844bb4a","slug":"tulsi-married-with-great-pomp-muzaffarnagar-news-mrt452650133","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवोत्थान एकादशी का पर्व मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवोत्थान एकादशी का पर्व मनाया
विज्ञापन
भरतिया कालोनी में तुलसी का विवाह करती महिलाएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शहर में यह पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्तिक माह में श्रद्धालु महिलाएं भोर में तुलसी का पूजन कर कथा सुन रही थी। एकादशी पर महिलाओं ने धूमधाम से तुलसी का सालिग्राम के साथ विवाह कराया। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान किए गए। भरतिया कालोनी की महिलाओं ने बैडबाजों के साथ सालिग्राम की बरात निकाली और गणपति धाम में जाकर तुलसी का विवाह कराया। पंडित कृष्णानंद ने धार्मिक अनुष्ठान कराया। महिलाओं ने मंगलगीत गाए तथा भंडारे का आयोजन किया। उधर, पुलिस लाइन के पीछे उत्तरी सिविल लाइन में भी महिलाओं ने देवोत्थान एकादशी पर तुलसी का विवाह किया। उधर, मीरापुर में देवोत्थान एकादशी के पर्व पर शुक्रवार को घरों में पूजा-अर्चना की गई।
खाटू श्याम का जन्मोत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर। देवोत्थान एकादशी पर खाटू श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्याम प्रेमियों ने श्याम बाबा का गुणगान किया। श्याम बाबा के जन्मदिन पर भरतिया कालोनी के गणपति धाम स्थित खाटू श्याम का मंदिर भव्य रुप से सजाया गया था। श्याम बाबा का विशेष शृंगार किया गया था। भक्तों ने श्याम बाबा को 56 भोग लगाया। श्याम बाबा की जयंती पर शिव चौक से ध्वज यात्रा निकाली गई। श्याम प्रेमी नंगे पैर शिव चौक से चल कर टाउन हाल रोड, सिविल लाइन, भोपा रोड, नई मंडी होते हुए भरतिया कालोनी स्थित खाटू श्यामजी के मंदिर पर पहुंचे। यहां पर श्याम प्रेमियों ने निशान चढ़ाए। देर शाम को श्याम बाबा का कीर्तन किया गया। साध्वी सखी ने श्याम बाबा का गुणगान किया।