फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tuberculosis patients will be searched from house to house

Muzaffarnagar News: घर-घर खोजे जाएंगे क्षय रोग के मरीज

Fri, 24 Feb 2023 05:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
Tuberculosis patients will be searched from house to house
क्षय रोगी खोजी अभियान में जुटीं स्वास्थ्य विभाग की 211 टीम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सक्रिय क्षय रोगी खोजी अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया। अभियान पांच मार्च तक चलेगा, इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर टीबी के मरीजों की पहचान करेंगी। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर उनका उपचार किया जाएगा।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश चंद गुप्ता ने बताया कि अभियान में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की 20 प्रतिशत आबादी को कवर किया जाएगा। इसमें 211 टीम और 32 सुपरवाइजरों को लगाया है। यह टीम 6.20 लाख आबादी में टीबी के सक्रिय मरीजों को घर-घर जाकर खोजेंगी। उन्होंने अपील की कि जब टीम घरों में आए तो उनका सहयोग करते हुए सही जानकारी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के जिला समन्वयक सहबान उल हक ने बताया कि कि टीबी से मिलते-जुलते लक्षण नजर आने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच अवश्य कराएं। जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर प्रवीन कुमार ने बताया कि यदि लगातार दो हफ्तों से ज्यादा खांसी, खांसी के साथ खून का आना, छाती में दर्द और सांस का फूलना, वजन का कम होना और ज्यादा थकान महसूस करना, शाम को बुखार आना और ठंड लगना जैसे लक्षण हैं तो टीम को जानकारी दें। अपनी जांच अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed