फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Trying to heat up the political atmosphere before the civic elections

निकाय चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमाने की कोशिश, खतौली में आज रालोद की बैठक

Sun, 06 Nov 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Trying to heat up the political atmosphere before the civic elections
- इखतौली में आज रालोद की बैठक
विज्ञापन

- खतौली विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता के प्रकरण के बहाने जुटेगा रालोद
- रालोद की सभा और रोड शो के लिए तय की जाएगी तिथि
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भाजपा के खतौली विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता के मामले में सियासी माहौल बदल रहा है। भाजपा और रालोद नेताओं में जुबानी जंग के बाद अब बैठकों का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को खतौली में रालोद की बैठक होगी। निकाय चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमाने की कोशिश है।
विधानसभा चुनाव में रालोद-सपा गठबंधन ने चार और भाजपा ने दो सीटें जीती थी। खतौली सीट पर जिले की सबसे बड़ी जीत भाजपा ने दर्ज की थी। लेकिन दंगे के मामले में अदालत से सजा होने पर विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता चली गई। पहले रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह का पत्र और इसके बाद विधायक विक्रम सैनी के बयान के बाद सियासी माहौल गरम हुआ। दोनों ओर से सोशल मीडिया पर भी बयानबाजी का दौर चल रहा है। ऐसे में रालोद ने सोमवार को खतौली में संगठन की बैठक बुलाई है। यहां पर 15 नवंबर को रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह की जनसभा और रोड शो तैयारी है। प्रदेश संगठन महासचिव यशवीर सिंह, रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, मीरापुर विधायक चंदन चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर समेत अन्य पदाधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन

गलत बयानबाजी न करें भाजपा नेता : तोमर
रालोद के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि भाजपा नेताओं को कानून को मानना चाहिए। कोर्ट ने विधायक को सजा सुनाई है, जिसके बाद उनकी सदस्यता चली गई। भाजपा नेता इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। जिस वजह से बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेताओं को ऐसा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed