फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Truck of tiles brought after stealing GST caught

जीएसटी चोरी कर लाया टाईल्स का ट्रक पकड़ा

Tue, 04 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Truck of tiles brought after stealing GST caught
जीएसटी चोरी कर लाया टाईल्स का ट्रक पकड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्टेट जीएसटी की टीम ने मीरापुर पुलिस की मदद से जीएसटी चोरी कर लाई गई टाईल्स का ट्रक पकड़ा है। ट्रक मंगाने वाले व्यापारी की छानबीन की जा रही है। जीएसटी की टीम ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया है।

स्टेट जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर शरद शुक्ला ने बताया कि रविवार को मीरापुर पुलिस और स्टेट जीएसटी की टीम ने टाईल्स से भरा एक संदिग्ध ट्रक पकड़ा। ट्रक का नंबर राजस्थान का है और टाईल्स भी वहीं से आई है। चालक के पास माल का कोई कागज नहीं मिला है। ट्रक चालक ने प्रारंभ में यह जानकारी भी नहीं दी कि वह ट्रक किस व्यापारी के यहां लेकर आए थे। ट्रक में लगभग पांच लाख की टाईल्स है। चालक से पूछताछ की जा रही है कि वह माल कहां से लाए हैं और कहां उतारना था। कागज न होने से यह तो तय हो गया है कि टाईल्स जीएसटी चोरी करके लाई जा रही थी। पूरे मामले में अभी जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि राजस्थान से टाईल्स और पत्थर आता है। अधिकतम दुकानदार नंबर एक में जीएसटी देकर माल मंगाते हैं, लेकिन कुछ इसमें भी चोरी करते है। यह मामला भी प्रथम दृष्टया जीएसटी चोरी का ही दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed