फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Truck loaded with sugarcane overturned on the highway, jammed

Muzaffarnagar News: गन्ने से लदा ट्रक हाईवे पर पलटा, लगा जाम

Tue, 28 Feb 2023 08:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Truck loaded with sugarcane overturned on the highway, jammed
वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र में गन्ने से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में लदा गन्ने मार्ग पर फैल गया। इससे मार्ग पर जाम लग गया। वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन इस दौरान रेंगकर चले।
मंगलवार की दोपहर एक ट्रक मुजफ्फरनगर से मंसूरपुर की तरफ जा रहा था। ट्रक में ज्यादा गन्ना लदा था। यह ट्रक मंसूरपुर क्षेत्र में अनियंत्रित होकर मार्ग पर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक में सवार चालक को चोट नहीं आई, लेकिन ट्रक में लदा गन्ना मार्ग पर फैल गया। इससे गार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला संभाला।
विज्ञापन


वन-वे कराना पड़ा यातायात
ट्रक में लदे गन्ने मार्ग पर दूर तक फैल गए थे। इस कारण पीछे से आने वाले वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने आने और जाने वाले वाहनों की सुविधा के लिए यातायात को वन-वे कराया। दोनों तरफ के वाहनों को एक ही मार्ग से निकलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ घंटे बाद मिली राहत
ट्रक लगभग नौ बजे पलटा था। पुलिस ने मामला संभालते हुए जेसीबी को मौके पर बुलाया और गन्नों को मार्ग से हटवाते हुए ट्रक को भी सीधा कराया। इस कार्रवाई में डेढ़ घंटा लगा। इसके बाद ही यातायात सुचारू हो सका।


ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था। गन्ने को जेसीबी से हटवाकर स्थिति को संभाला गया। किसी को भी इस हादसे में चोट नहीं आई है। न ही किसी ने कोई तहरीर दी है। -रोजन त्यागी, थाना प्रभारी मंसूरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed