फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Truck hits bike, brother going to college dies, sister injured

Muzaffarnagar News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, कॉलेज जा रहे भाई की मौत, बहन घायल

Wed, 20 Nov 2024 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Truck hits bike, brother going to college dies, sister injured

विज्ञापन

ककरौली। सुबह कोहरे के दौरान कॉलेज जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।


थाना ककरौली क्षेत्र के गांव जड़वड़ निवासी वंश (15) पुत्र रविंद्र उर्फ मिंटू जानसठ के सरस्वती इंटर कॉलेज में कक्षा 12 तथा उसकी बहन वंशिका (11) गोमती कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा आठ की छात्रा है। मंगलवार सुबह आठ बजे बाइक पर सवार होकर यह दोनों जानसठ कॉलेज जा रहे थे। जैसे ही वे मोरना-जानसठ मार्ग पर खुजेड़ा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो जानसठ की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे व गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। दोपहर को घायल वंश की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। घायल छात्रा वंशिका का मुज़फ्फरनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की मां बबीता, छोटे भाई अखिल व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना पुलिस ने बताया कि अभी हादसे की तहरीर नही आई है। चालक व ट्रक कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed